आप अपने अतीत की बुनियाद पर भविष्य की योजना नहीं बना सकते।
कष्ट सहने से ही हमें बुद्धि - विवेक की प्राप्ति होती है।
दुख स्वयं भोग का अंतिम रूप है।
ऐसे दो मुख्य पाप हैं जिनसे अन्य सभी पापों की उत्पत्ति होती है: अधीरता और आलस्य।
असफल व्यक्तियों में से निन्यानवे प्रतिशत वे लोग होते हैं जिन की आदत बहाने बनाने की होती है।
जिस चीज़ को आप प्यार करते हैं उसे बढ़ावा दीजिये बजाये उसके कि जिसे आप नफरत करते हैं उसे कोसते रहें।
आप कितनी ही अच्छी बातें पढ़ें, कितनी ही अच्छी बातें बोलें, पर अगर आप उन्हें अपनी जिंदगी में लागू नहीं करते तो इसका क्या फायदा।
एक छोटे से विवाद से किसी महान रिश्ते को घायल मत होने दो।
जब हम लक्ष्य के करीब पहुँचते हैं तो कठिनाईयां भी बढ़ जाती हैं।
ईमानदारी बहुत महंगा तोहफा है। घटिया लोगों से इसकी उम्मीद मत करो।



