ज्ञानी मनुष्य दूसरों की भूलों से अपनी भूलें सुधारता है।
त्रुटियां उसी से नहीं होंगी, जो कोई काम करें ही नहीं।
सपने हमारे चरित्र की कसौटी हैं।
जितना आप ज़िन्दगी से उम्मीद करते हैं उससे ज्यादा कभी नहीं पा सकते।
आभार विश्वास की ऊर्जा है।
जो काम आप खुद कर सको उसे दूसरों से नहीं करवाना चाहिए।
किसी को हराना बहुत आसान है लेकिन किसी को जीतना बहुत मुश्किल है।
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देंगी।
धन खोकर अगर हम अपनी आत्मा को पा सकें तो यह कोई महंगा सौदा नहीं।
शिक्षा की जड़ें कड़वी होती हैं लेकिन फल मीठा होता है।



