यह महत्त्व नहीं रखता कि तुम्हारा अतीत कितना कठिन था, तुम हमेशा दोबारा शुरुआत कर सकते हो।
पूर्णता का ढोंग करने से गलतियाँ करना बेहतर है।
बहादुर वही लोग होते हैं जो कायर दिखने में संकोच नहीं करते।
दूसरों का आदर करो, लोग तुम्हारा भी आदर करेंगे।
तलवार का ज़ख्म तो भर जाता है, पर अपमान का नहीं।
जीवन पर गुस्सा मत करो। यह जीवन नही जो आपको निराशा देता है, यह आप हैं जो जीवन की नहीं सुनते।
विचार वो मूर्तिकार हैं जो आपको वो बनाते हैं जो आप बनना चाहते हैं।
एक आदमी का आइना उसके शिष्टाचार हैं जिनसे वो अपना चित्र दर्शाता है।
सच्चाई सबसे उच्चतम चीज़ है जो आदमी अपने पास रख सकता है।
अगर ये सही नहीं है तो इसे मत करो, अगर ये सच नहीं है तो इसे मत कहो।



