अपने दिल से शांति, सद्भाव, प्रेम और हंसी विकीर्ण करो।
अगर आप अपने आप को संपूर्ण करना चाहते हैं तो पहले अपने आप को खाली होने दो।
जिसमे आप विश्वास करते हो उसके लिए हमेशा खड़े रहो... चाहे इसके लिए अकेले ही खड़े होना पड़े।
अगर अवसर कभी ना खटखटायें तो दरवाज़ा बनाओ।
आत्म सम्मान की रक्षा, हमारा सबसे पहला धर्म है।
जो मनुष्य अपने अवगुण और दूसरों के गुण देखता है, वही महान व्यक्ति बन सकता है।
किसी व्यक्ति के चरित्र को उसके द्वारा प्रयुक्त विशेषणों से जाना जा सकता है।
बुद्धिमान व्यक्तियों की प्रशंसा की जाती है, धनवान व्यक्तियों से ईर्ष्या की जाती है, बलशाली व्यक्तियों से डरा जाता है लेकिन विश्वास केवल चरित्रवान व्यक्तियों पर ही किया जाता है।
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे।
अर्ध-सत्य अक्सर एक बड़ा झूठ होता है।



