इतने कड़वे मत बनो कि कोई थूक दे और इतने मीठे भी मत बनो कि कोई निगल जाये।
परामर्श तो अनेक प्राप्त करते है, किन्तु उससे लाभ उठाना बुद्धिमानों को ही आता है।
विश्वास का अभाव अज्ञान है।
समय सबसे कम पाया जाने वाला संसाधन है, और जब तक इसका अच्छा प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो बाकी किसी चीज का प्रबंधन नहीं किया जा सकता है।
दृष्टिकोण की कमज़ोरी चरित्र की कमज़ोरी बन जाती है।
हम अपने बीते हुए काल के बारे में सोच-सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं।
निष्क्रियता संदेह और भय को जन्म देती है, कार्रवाई विश्वास और साहस को।
उत्तम पुरुषों की संपत्ति का मुख्य प्रयोजन यही है कि किसी और की विपत्ति का नाश हो।
सभी के साथ विनम्र रहे, पर कुछ ही के साथ अन्तरंग हों, और इन कुछ को अपना विश्वास देने से पहले अच्छी तरह परख लें।
ज़रूरत से अधिक भरोसा खतरे को जन्म देता है।



