मुश्किलें वो चीज़ें होती हैं जो हमें तब दिखाई देती हैं जब हमारा ध्यान लक्ष्य पर न हो।
सच खड़ा होता है, चाहे लोगों का समर्थन ना भी हो। यह आत्म निर्भर है।
हम वास्तविकता की तुलना में कल्पना में ज्यादा पीड़ित होते हैं।
सब्र कड़वा होता है, लेकिन इसका फल मीठा होता है।
जो इंसान बदला लेने की इच्छा रखता है वो अपने घावों को ही हरा रखता है।
जो लोग ज़िन्दगी को गहराई से जीते हैं उन्हें मृत्य का कोई भय नहीं होता।
प्रतिदिन लोग अपने बालों को सीधा करते हैं, दिल को क्यों नहीं।
जिस वास्तविकता को आप अनुभव करते हो वो असल में आपकी उमीदों की ही छवि है।
अगर आप एक सुखी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो इसे अपने लक्ष्य से बाँधिए। लोगों या वस्तुओं से नहीं।
आप अपने गुस्से के लिए दंडित नहीं किये जायेंगे। आप अपने गुस्से द्वारा दंडित किये जायेंगे।



