दूसरों के लिए जीना ही सही मायने में जीना है।
दूसरों का आदर करो, लोग तुम्हारा भी आदर करेंगे।
कायर लोगों में सत्य भी गूंगा हो जाता है।
दुनिया के सभी सच मिलकर एक बड़े झूठ में बढ़ावा करते हैं।
तलवार का ज़ख्म तो भर जाता है, पर अपमान का नहीं।
किसी आदमी के चरित्र को उसके द्वारा प्रयुक्त विशेषणों से जाना जा सकता है।
जीत उसी की होती है जिसमें शौर्य, धैर्य, साहस, सत्व और धर्म होता है।
स्वाभिमानी और पवित्र हृदय वाला व्यक्ति निर्धन होने पर भी श्रेष्ठ गिना जाता है।
अगर आप अपने अनुभव को बुद्धिमानी से प्रयोग करते हैं तो यह समय की बर्बादी नहीं है।
बीमारी, शत्रु और कर्ज अपने आप बढ़ते हैं। इन्हें तुंरत जड़ से ख़त्म कर देना चाहिए।



