जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ सिर्फ चीज़ें नहीं होती।
आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा चढ़ा कर मत बताओ और ना ही दूसरों से ईर्ष्या करो। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती।
प्रतिभावान का गुण है कि वह मान्यताओं को हिला देता है।
जो दूसरों को जानता है, वह विद्वान है और जो स्वयं को जानता है वह ज्ञानी।
महान आदमी की पहली पहचान उसकी नम्रता है।
सभा में जो दूसरे लोगों के व्यक्तिगत दोषों को दिखाता है, वह वास्तव में अपने दोष को दिखाता है।
कभी किसी के अस्तित्व को मत मिटाओ। शांतिपूर्वक जियो ओर दूसरों को भी जीने दो।
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चाँद और सत्य।
जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच्चाई को गंभीरता से नहीं लेते उन पर बड़ी बातों में भी विश्वास नहीं किया जा सकता।
दयालुता के साथ कर्म करें मगर आभार की इच्छा मत करें।



