एकता से हमारा अस्तित्व कायम रहता है, विभाजन से हमारा पतन होता है।
माता-पिता जीवन देते हैं, लेकिन जीने की कला तो शिक्षक ही सिखाते हैं।
अहिंसा सर्वोत्तम धर्म है।
एक सुन्दर ह्रदय का मूल्य सोने से भी बढ़कर है।
मृत्यु और विनाश बिना बुलाए ही आया करते हैं। क्योंकि ये हमारे मित्र के रूप में नहीं शत्रु के रूप में आते हैं।
यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।
जीवन में ऐसा काम करो कि परिवार, गुरु और परमात्मा सब तुमसे खुश रहें।
बिना मांगे किसी को कोई मशवरा मत दो।
अन्याय का साथ देना, अन्याय करने के ही समान है।
जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है।



