जब आप कुछ गंवा बैठते हैं, तो उससे प्राप्त शिक्षा को न गंवाएं।
सुख बीता तो ग़म न करें, बल्कि खुश हों कि सुख मिला तो सही।
समस्या से पूर्व चिंता करना, अपनी हानि करना होता है।
व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है, जन्म से नहीं।
मानव अपनी सोच की आंतरिक प्रवृति को बदलकर अपने जीवन के बाह्य पहलूओं को बदल सकता है।
आपको कुछ खास करने के लिए कुछ खास प्रकार का व्यक्ति बनना होगा।
नफरत को नफरत से नहीं बल्कि प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है; यह नियम अटल है।
वह व्यक्ति ग़रीब नहीं है जिस के पास थोड़ा बहुत ही है। ग़रीब तो वह है जो ज़्यादा के लिए मरा जा रहा है।
गलती करने की बजाय देर करना कहीं अधिक अच्छा होता है।
आप जितना कम बोलेंगे, आप की उतनी ही सुनी जाएगी।



