असंभव कार्य वही कर सकते हैं जो बेकार और बेतुके दिखने वाले काम को करने की कोशिश करते हैं।
जब सब कुछ आपके विरुद्ध हो जाये तो यह याद रखिये कि हवाई जहाज़ भी हवा के रुख के विरुद्ध ही उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।
अगर आपको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने हैं तो आपको अपनी आत्मा से शुरुआत करनी होगी।
निराशावादी व्यक्ति को हर अवसर में कठिनाइयां ही नजर आती हैं, जबकि एक आशावादी व्यक्ति हर कठिनाई में भी अवसरों की तलाश कर लेता है।
जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं।
कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
हर अंधेरी रात के लिए, एक उज्जवल दिन होता है।
जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं, वो खुश रहते हैं।
प्यार कभी निष्फल नहीं होता, चरित्र कभी नहीं हारता, धैर्य और दृढ़ता से सपने अवश्य सच हो जाते हैं।
किसी देश का नाश केवल जूनून के तूफ़ान से रोका जा सकता है, लेकिन केवल वो जो खुद जुनूनी होते हैं दूसरों में जूनून पैदा कर सकते हैं।



