तीन चीज़ें इंसान की अपनी होती हैं- रूप, भाग्य और स्वभाव।
मनुष्य की सच्ची परीक्षा विपत्ति में ही होती है।
मैं अकेली हूँ, लेकिन फिर भी मैं हूँ, मैं सब कुछ नहीं कर सकती, लेकिन मैं कुछ तो कर सकती हूँ, और सिर्फ इसलिए कि मैं सब कुछ नहीं कर सकती, मैं वो करने से पीछे नहीं हटूंगी जो मैं कर सकती हूँ।
तीन चीजों से सदा सावधान रहिए- बुरी संगत, परस्त्री और निन्दा।
तीन चीज़ों से दूर भागो- आलस्य, खुशामद और बकवास।
अपना मूल्य समझो और विश्वास करो कि तुम संसार के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति हो।
जब बिल्कुल अंधकार होता है तभी इंसान सितारे देख पाता है।
तीन चीजें अधिक समय तक नहीं छुप सकती सूरज, चंद्रमा और सत्य।
वहाँ मत जाइये जहाँ रास्ते आपको लेकर जाए, बल्कि वहाँ जाइये जहाँ रास्ता ना हो ताकि आप अपने पैरों के निशान छोड़ सके।
आपकी इज़ाज़त के बिना कोई आपको नीचा नहीं दिखा सकता है।



