कोई इंसान किसी को क्या देता है, लोगों का तो बहाना है देने वाला तो खुदा होता है।
एक पल के लिए भी ये मत सोचो कि तुम कमजोर हो, हम सभी के भीतर आंतरिक शक्ति का भण्डार छिपा है।
एक रचनाशील व्यक्ति कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित होता है ना कि औरों को हराने की|
इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए|
इस संसार में यदि संकट ना होते, तो महान व्यक्तियों के चरित्र, जो आज हीरों कि तरह चमक रहे है, उन्हें कौन चमकाता।
एक क्रोधित व्यक्ति अपना मुंह खोल देता है, और आँखे बंद कर लेता है।
एक पवित्र दिल से निकला हुआ पवित्र विचार, एक मंत्र से ज्यादा प्रभावशाली होता है।
अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है।
निंद्राअवस्था जाग्रतावस्था की स्थिति का आइना है।
जिसे पता हैं कि उसने गलती की है, लेकिन वह इसे नहीं मानता, मतलब वह एक और गलती कर रहा है।



