ये मायने नहीं रखता कि कोई पैदा कैसे हुआ है, बल्कि ये मायने रखता है कि वो बड़ा होकर क्या बनता है!
केवल आप ही अपना भविष्य नियंत्रित कर सकते हैं।
हर सुबह तुम्हारे पास दो विकल्प हैं: अपने सपनों के साथ सोते रहो या उठो और उनका पीछा करो!
प्रभावशाली नेतृत्व का तात्पर्य भाषण देना या पसंद किया जाना नहीं है; नेतृत्व परिणामों से परिभाषित किया जाता है, गुणों से नहीं।
बिना पहल के, लीडर महज़ एक श्रमिक है जो लीडर बन कर बैठा हुआ है।
अगर तुम सचमुच कुछ करना चाहते हो तो तुम एक तरीका खोज निकालोगे। अगर नहीं, तो तुम एक बहाना ढूंढ लोगे।
बिना संघर्ष शादी एक बिना पके घड़े की तरह है। वह आसानी से बन जाता है पर समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरता।
एक बार जब आप नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदल देंगे तो आपको सकारात्मक नतीजे मिलना शुरू हो जायेंगे।
हमें अपने पैरों पर खड़े होना है। अपने अधिकार के लिए लड़ना है तो अपनी ताकत और बल को पहचानो क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।
मैं केवल अपनी तकनीक या ताकत पर ही भरोसा नहीं करती बल्कि अपने मन पर भी भरोसा करती हूँ।