खतरे में हिम्मत रखना आधी लड़ाई जीतने जैसा है।
समस्या यह नहीं है कि समस्याएं हैं। अन्यथा प्रत्याशित करना है और यह सोचना कि समस्याएं हैं, यही समस्या है।
वास्तविक कठिनाईयों को दूर किया जा सकता है; केवल कल्पनात्मक कठिनाईयां को ही पराजित नहीं किया जा सकता है।
आलस्य में जीवन बिताना आत्महत्या के समान है।
जो श्रम से लजाता है, वह सदैव परतंत्र रहता है।
आत्मविश्वास के साथ आप गगन चूम सकते हैं और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलिब्धयां भी पकड़ से बाहर हैं।
जिस प्रकार से श्रम करने से शरीर मजबूत होता है, उसी प्रकार से कठिनाईयों से मस्तिष्क सुदृढ़ होता है।
हर बात में धीरज रखें, विशेषकर अपने आप से। अपनी कमियों को लेकर धैर्य न खोएं अपितु तुरन्त उनका समाधान करना शुरू करें - हर दिन कर्म की नई शुरुआत है।
छोटी छोटी बातों में विश्वास रखें, क्योंकि इन में ही आपकी शक्ति निहित है।
अपने उद्देश्य महान रखें, चाहें इसके लिए कांटों भरी डगर पर ही क्यों न चलना पड़े।



