हमारी महानतम विशालता कभी भी न गिरने में नहीं अपितु गिरने पर हर बार फिर उठ जाने में निहित है।
कोई सपना देखे बिना कुछ नहीं होता।
एक बार जब आप आशा का दामन थाम लेते हैं, तो सब कुछ संभव हो जाता है।
तूफ़ानों से पेड़ों की जड़ें और गहरी व मज़बूत होती हैं।
अधिकांश सफल व्यक्ति जिन्हें मैं जानता हूं वे ऐसे व्यक्ति हैं जो बोलते कम और सुनते ज्यादा हैं।
अपने ऊपर विश्वास रखें। जितना आप करते हैं उससे कहीं अधिक आप जानते हैं।
गुणवत्ता कोई अचानक प्राप्त होने वाली वस्तु नहीं है। यह तो हमेशा से बुद्धिमत्तापूर्ण किए गए प्रयासों का परिणाम है।
आप जहां भी हैं, वहीं पर अपना थोड़ा सा क्यों न हो अच्छा काम करते रहें; यही छोटी छोटी अच्छी बातें मिलकर संसार को जीत सकती हैं।
चाहे वे कितने ही प्रतिभाशाली क्यों न हो, अपने आप को प्रेरित करने में असमर्थ लोगों को औसत परिणामों से ही संतुष्ट होना पड़ता है।
आप जिस कार्य को कर रहे हैं उस पर पूरे मनोयोग से ध्यान केंद्रित करें। सूर्य की किरणों से उस समय तक अग्नि प्रज्जवलित नहीं होती है जब तक उन्हें केन्द्रित नहीं किया जाता है।



