कभी भी अपने पर से विश्वास मत खोओ, तुम इस विश्व में कुछ भी कर सकते हो।
जिसमे आत्मविश्वास नहीं उसमे अन्य चीजों के प्रति विश्वास कैसे उत्पन्न हो सकता है।
आत्मविश्वासी व्यक्ति अपने कार्य को पूरा करके ही छोड़ता है।
जब बिल्कुल अंधकार होता है तब इंसान सितारे देख पाता है।
जो लोग समय रहते अपने जीवन का चार्ज नहीं ले लेते वे समय द्वारा लाठी चार्ज किये जाते है।
जब तक कष्ट सहने की तैयारी नहीं होती तब तक लाभ दिखाई नहीं देता। लाभ की इमारत कष्ट की धूप में ही बनती है।
दृढ़ता की चाभी प्रतिरोध द्वारा बंद सभी दरवाजे खोल देती है।
अपना पूरा ध्यान उस काम पर लगाइये जो आप कर रहे हैं। सूरज की किरणे तब तक नहीं जलातीं जब तक उन्हें केंद्रित नहीं किया जाए।
बुद्धिमान व्यक्ति को जितने अवसर मिलते हैं, उनसे अधिक वह पैदा करता है।
अवसर बुद्धिमान के पक्ष में लड़ता है।



