मुट्ठी भर संकल्पवान लोग जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था है, इतिहास की धारा को बदल सकते हैं।
प्रयत्नशील मनुष्य के लिए सदा आशा है।
आपदा एक ऐसी वस्तु है जो हमें अपने जीवन की गहराइयों में अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता।
अगर आप सही राह पर चल रहे हैं, और आप चलते रहने के लिए तत्पर हैं, तो आप अंततः प्रगति करेंगे।
इस संसार में प्रत्येक वस्तु संकल्प शक्ति पर निर्भर है।
एक समस्या तब तक समस्या होती है, जब तक उसे समस्या की तरह देखा जाये।
प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानवे प्रतिशत श्रम है।
हारने की आशंका जीतने के साहस को नष्ट कर देती है।
वफादार और कुशल महान कारणों के लिए कार्य करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंतत: उसका फल मिलता है।



