अगर आप सच में अपनी ज़िन्दगी से प्रेम करते हैं तो समय नष्ट ना करें। क्योंकि समय से ही ज़िन्दगी बनती है।
जीवन दस गियर वाले साइकिल की तरह है। हममे से ज्यादातर लोगों के पास गियर है जो हम कभी इस्तेमाल नहीं करते।
जब तक आप अपने रोज़मर्रा की दिनचर्या में बदलाव नहीं करते तब तक आप अपनी ज़िन्दगी में बदलाव नहीं कर सकते।
जीवन में सबसे बड़ा खतरा यह है कि आप बहुत सावधानी बरतते हैं।
ज़िंदगी देने के लिए है। ज़िंदगी जीने के लिए है।
इस बात से मत डरो कि तुम्हारी ज़िन्दगी खत्म हो रही है। इस बात से डरो कि यह कभी दोबारा नहीं शुरू होगी।
जीवन का मेरा सूत्र बहुत ही सरल है। मैं सुबह जागता हूं तथा रात को सो जाता हूं। इसके बीच में मैं जितना हो सके स्वयं को व्यस्त रखता हूं।
जीवन के लिए स्वास्थ्यप्रद प्रतिक्रिया खुशी है।
जीवन को गाड़ी के सामने के काँच से देखें, पीछे देखने वाले शीशे में नहीं।
जीवन में कोई सीमा नहीं होती सिवाय उसके जो तुम बनाते हो।



