आप केवल तब ही असफल होते हैं जब आप गिरते हैं और नीचे ही रहते हैं।
सफलता आपकी पिछली तैयारी पर निर्भर करती है और अगर कोई तैयारी नहीं है तो असफलता निश्चित है।
यह महत्वपूर्ण है कि जब भी आप असफल हों उससे एक शिक्षा ग्रहण करें।
अगर आप हार से सीख लेते हैं, तो आप वास्तव में हारे नहीं हैं।
असफल होना मंजूर किया जा सकता है, लेकिन सफल होने के लिए प्रयास न करना मंजूर नहीं किया जा सकता।
सफलता की गिनती यह नहीं कि आप खुद कितने ऊंचे तक उठे हैं बल्कि इसमें कि आप अपने साथ कितने लोगों को लाएँ हैं।
जीतने का इतना महत्व नहीं है जितना की जीतने के लिए प्रयास करने का महत्व होता है।
किसी सफल व्यक्ति तथा दूसरों के बीच में अंतर ताकत का नहीं, ज्ञान का नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति का होता है।
जीवन का आनंद लेना और अपने मनभावन कर्म करना ही सफलता है।
असफलता का डर ही सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा है।



