असफल व्यक्तियों में से निन्यानवे प्रतिशत वे लोग होते हैं जिन की आदत बहाने बनाने की होती है।
सफलता वह सौभाग्य है जो कि उच्चाकांक्षा, साहस, पसीना बहाने और प्रेरणा से प्राप्त होता है।
असफलता की उत्पत्ति तभी होती है जब आप प्रयास करना बन्द कर देते हैं।
सफलता वाकई किस्मत और मेहनत का संगम है।
कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा है जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हों, जहां आपने फसल बोई नहीं है।
सफलता की कामना करने वाले व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया के एक हिस्से के रुप में असफलता को एक स्वस्थ, अपरिहार्य हिस्सा मानना चाहिए।
यदि आप में आत्मविश्वास नहीं है तो आप हमेशा न जीतने का बहाना खोज लेंगे।
जीवन में सफलता इतना अधिक प्रतिभा अथवा अवसर का विषय नहीं है, जितना वह लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और डटे रहने का है।
लक्ष्य न होने के साथ समस्या यह है कि आप अपना समस्त जीवन मैदान में ऊपर नीचे दौड़ते रहने के बाद भी कोई जीत हासिल नहीं कर पाते।
सफल होने के लिए असफलता आवश्यक है, ताकि आपको यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है।



