विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है।

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है।

भातृभाव का अस्तित्व केवल आत्मा में और आत्मा के द्वारा ही होता है, यह और किसी के सहारे टिक ही नहीं सकता।

नई चीज सीखने की जिसने आशा छोड़ दी, वह बूढा है।

चिंता करता हूँ मैं जितनी उस अतीत की, उस सुख की, उतनी ही अनंत में बनती जातीं रेखाएं दुःख की।

वैर के कारण उत्पन्न होने वाली आग एक पक्ष को स्वाहा किए बिना कभी शांत नहीं होती।

जैसे छोटा-सा तिनका हवा का रुख बताता है वैसे ही मामूली घटनाएँ मनुष्य के हृदय की वृत्ति को बताती हैं।

दुनिया बदलने की शुरुआत हमें उस चेहरे से करनी चाहिए, जो हमें आईने में नजर आता है।

एकता का किला सबसे सदृढ़ होता है। उसके भीतर रह कर कोई भी प्राणी असुरक्षा महसूस नहीं करता।

यह सच है कि कवि सौंदर्य को देखता है। जो केवल बाहरी सौंदर्य को देखता है वह कवि है, पर जो मुनष्य के मन के सौंदर्य का वर्णन करता है वह महाकवि है।

End of content

No more pages to load

Next page