शुभ विचार करना अच्छी बात है, और उससे भी अच्छी बात है उसे अमल में लाना।
ज्ञानी वह है, जो वर्तमान को ठीक प्रकार समझे और परिस्थिति के अनुसार आचरण करे।
केवल बुद्धि के द्वारा ही मानव का मनुष्यत्व प्रकट होता है।
चतुर मनुष्य अपना ज्ञान छिपाकर रखता है, पर मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है।



