ज्ञानी वह है, जो वर्तमान को ठीक प्रकार समझे और परिस्थिति के अनुसार आचरण करे।
जो दूसरों को जानता है, वह विद्वान है। जो स्वयं को जानता है वह ज्ञानी

एक बुद्धिमान व्यक्ति के प्रश्न में भी आधा उत्तर छिपा रहता है।
सब दानों में ज्ञान का दान ही श्रेष्ठ दान है।
आपके मन की लालसा आपके साहस जुटा पाने की प्रतीक्षा कर रही है।

ऐसा व्यक्ति जो मानव के हृदय में साहस बोता है, वह सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक होता है।
सौन्दर्य पहली नज़र में तो अच्छा है; लेकिन घर में आने के तीन दिन के बाद इसे कौन पूछता है?
जितना अधिक आप पढ़ेंगे, उतना ही अधिक चीजें आप जानेंगे। जितना अधिक आप जानेंगे, उतनी ही अधिक आप सफलता प्राप्त करेंगे।
एक अच्छा निर्णय ज्ञान पर आधारित होता है नंबरों पर नहीं।
ईश्वर ने समझ की कोई सीमा नहीं रखी है।