ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं- और एक बराबर ही मूर्ख भी। |
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का। |
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है! |
यदि आप भय पर विजय पाना चाहते हैं तो घर पर बैठ कर उसके बारे में सोचिये मत! बाहर निकालिए और व्यस्त हो जाइये! |
जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है! |
अगर तुम्हे लगता है कि तुम्हारी टीचर कठोर है, तो तब तक इंतज़ार करो जब तक तुम्हे बॉस नहीं मिल जाता! |
सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करिए,बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करिए! |
फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है! लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है! |
ये सोचना झूठ है कि आप उतने अच्छे नहीं हैं। ये सोचना झूठ है कि आप किसी काम के नहीं हैं। |
निपुणता एक सतत प्रक्रिया है, कोई दुर्घटना नहीं। |