सुल्तान सलमान खान हुए 14 दिनों के लिए आइसोलेट, ये है वजह?

Thursday, November 19, 2020 12:07 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने खुद को इस समय 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। मीडिया खबरों की मानें तो उनके पर्सनल ड्राइवर अशोक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा घर के दो स्टाफ मेंबर्स भी इस वायरस के शिकार बन चुके हैं। सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने खुद को 14 दिनों के लिए सभी से अलग कर लिया है|

बता दें कि इस समय सलमान का पूरा परिवार ही सेल्फ-आइसोलेशन में है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के स्टाफ मेंबर्स को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस खबर पर अभिनेता के परिवार में से किसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया नही दी है|

सलमान खान आने वाले समय में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में नज़र आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने हाल ही में पूरी कर ली है| इसमें उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाली हैं, इन दोनों के अलावा रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी, मेघा आकाश, भरत, ज़रीना वाहब, गोविन्द नामदेव, अर्जुन जनूंगो और एक आइटम सॉंग में जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी नज़र आने वाली हैं| अभिनेता के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|
पलक तिवारी स्टारर फिल्म 'रोमियो सीज़न3' का धांसू एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़!

लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया

Monday, May 05, 2025
फिल्म 'द रॉयल्स' के सॉंग 'अदाएं तेरी' में ईशान खट्टर और नोरा फतेही के ऑन स्क्रीन ठुमके वायरल!

नेटफ्लिक्स की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी द रॉयल्स ने हाल ही में अपना गाना अदाएं तेरी रिलीज़ किया है - और इसने सभी को

Saturday, May 03, 2025
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल को छू लेने वाले 'सीक्रेट सेल्फी' कलेक्शन को साँझा किया!

लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर "सीक्रेट सेल्फी" का एक अंतरंग और दिल को छू लेने

Saturday, May 03, 2025
एक बार फिर सावी बनकर लौटीं भाविका शर्मा, 'गुम है किसी के प्यार में' में फिर जीतेंगी दिल!

स्टार प्लस का फेवरेट शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दमदार कहानी, इमोशनल मोमेंट्स और यादगार किरदारों की वजह से

Saturday, May 03, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध के बीच हनिया आमिर ने फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं की बाढ़ आ गई है। इस डिजिटल तूफान की सबसे प्रमुख

Saturday, May 03, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT