डूबना है तो समुद्र में जा के डुबो;
किनारों पर क्या रखा है;
प्यार करना है तो बाहों में आ के करो;
किनारों पर क्या रखा है।
तुझे दिल से जुदा कभी होने नहीं देंगे;
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे;
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि;
हम मर भी जायें पर तुझे रोने नहीं देंगे।
बिना देखे उसका हाल बता सकता हूँ;
बिना देखे उसकी तस्वीर बना सकता हूँ;
मेरी मोहब्बत में इतनी ताक़त है कि;
उसकी आँखों के आँसू अपनी आँख से गिरा सकता हूँ।
आँखें तो प्यार में दिल की जुबान होती है;
चाहत तो सदा बेजुबान होती है;
प्यार में दर्द भी मिले तो क्या घबराना;
सुना है दर्द से चाहत और जवान होती है।
कर जाते हैं शरारत क्योंकि थोड़े शैतान हैं हम;
कर देते हैं ग़लती क्योंकि इंसान हैं हम;
ना लगाना हमारी बातों को क़भी दिल से;
आपको तो पता है ना कितने नादान हैं हम।
इस दिल से उसको भुला नहीं सकते;
ऐसा क्यों है ये बता नहीं सकते;
मुश्किल तो ये है कि वो यकीन नहीं करते;
और अफ़सोस, हम दिल चीर कर दिखा नहीं सकते।
रुलाना सबको आता है;
हँसाना किसी-किसी को आता है;
रुला के जो मना ले वो सच्चा यार है;
और जो रुला के ख़ुद भी आंसू बहाये, वो आपका सच्चा प्यार है।
अगर वो अपनी मोहब्बत हमें बना लें;
हम उनका हर ख्वाब अपनी पलकों पे सजा लें;
करेगी कैसे मौत हमें उनसे जुदा;
अगर वो हमें अपनी रूह में बसा लें।
नजर ने नजर से मुलाक़ात कर ली;
रहे दोनों एक दम खामोश पर फिर भी बात कर ली;
कुछ समय बाद मोहब्बत की फ़िज़ा को तब जाना;
जब खुद को अकेला पाया और तब मेरी इन आँखों ने रो-रो के बात कर ली।
होंठों पे दिल के तराने नहीं आते;
साहिल पे समंदर के फ़साने नहीं आते;
नींद में भी खुल उठती हैं पलकें;
आँखों को ख्वाब छुपाने नहीं आते।



