sms

कोई दूर है तो कोई पास है;
यह वक़्त-वक़्त की बात है;
हम तुम दूर हैं तो क्या हुआ;
आपकी चाहत की यादें तो हमेशा अपने साथ हैँ।

कुछ पल जी लो, शायद हम फ़िर ना मिलें;
याद कर लो शायद फ़िर वक़्त ना मिले;
चले जाएंगे ज़िंदगी से इतनी दूर;
कि हकीकत में तो क्या शायद फ़िर सपनें में भी ना मिलें।

मौसम की तरह बदलना आता नही हमें;
पर हम आप को बदल के दिखायेंगे;
भले ही कितना मना लो हमें;
अब हम ना लौट कर वापस आयेंगे।

तूफ़ान में बिखरते चले गए;
तन्हाई की गहराईयों में उतरते चले गए;
जन्नत थी हर शाम जिन दोस्तों के साथ;
एक-एक कर सब दूर होते चले गए।

तमाम उम्र ज़िंदगी से दूर रहे;
तेरी ख़ुशी के लिए तुझसे दूर रहे;
अब इस से बढ़कर वफ़ा की सज़ा क्या होगी;
कि तेरे होकर भी तुझसे दूर रहे।

sms

आँखों के सागर में ये जलन है कैसी;
आज दिल को तड़पने की लगन है कैसी;
बर्फ की तरह पिघल जाएगी जिंदगी;
ये तेरी दूर रहने की कसम है कैसी।

दिल ने तेरे प्यार में मजबूर कर दिया;
इस जहां की हर ख़ुशी से हमें दूर कर दिया;
जिस कदर चाहा था तेरे पास आने को;
उस कदर दुनिया ने मुझे तुझसे दूर कर दिया।

आप पास रहो या दूर;
हम दिल से दिल की आवाज़ मिला सकते हैं;
ना ख़त के और ना फ़ोन के मोहताज़ हैं हम;
पर आपके दिल को एक हिचकी से हिला सकते हैं हम।

सितारों को गिन कर दिखाना मुश्किल होता है;
किस्मत में जो लिखा हो उसे मिटाना मुश्किल है;
हमें आपकी ज़रूरत हो या ना हो;
पर अहमियत आपकी लफ़्ज़ों में जताना मुश्किल है।

उस वक्त दिल कितना मजबूर होता है;
जब कोई किसी की यादों में चूर-चूर होता है;
रिश्ता क्या था, पता चलता है तब;
जब कोई निगाहों से बहुत दूर होता है।

End of content

No more pages to load

Next page