मैं उससे दूर चला तो आया हूँ;
मगर अभी तक उसे ना भूल पाया हूँ;
जिक्र किस से करूँ तेरी वफाओं का मैं;
इस अजनबी शहर में भटकता साया हूँ।
वो जो हमारे लिए ख़ास होते हैं;
जिनके लिए दिल में एहसास होते हैं;
चाहे वक़्त कितना भी दूर कर दे उन्हें;
पर दूर रहकर भी वो दिल के पास होते हैं।
सभी नगमे साज़ में गाए नहीं जाते;
सभी लोग महफ़िल में बुलाए नहीं जाते;
कुछ पास रहकर भी याद नहीं आते;
कुछ दूर रहकर भी भुलाए नहीं जाते।
कुछ पल की ख़ुशी आपके साथ में थी;
ऐसी कोई लकीर हमारे हाथ में होती;
दूर रहकर भी आपको याद करते हैं हम;
शायद कोई बहुत प्यारी सी बात हमारी मुलाक़ात में थी।
तुम पास हो तो तुझपे प्यार आता है;
तुम दूर हो तो तेरा इंतज़ार सताता है;
क्या कहें इस दिल की हालत;
तुझसे दूर होकर दिल बेक़रार हो जाता है।
दूरियां ही सही पर देरी तो नहीं;
इंतज़ार भला पर जुदाई तो नहीं;
मिलना बिछड़ना तो किस्मत है अपनी;
आखिर इंसान हैं हम फ़रिश्ते तो नहीं।
ढलती शाम का खुला एहसास है;
मेरे दिल में तेरी जगह कुछ ख़ास है;
तुम दूर हो, ये मालूम है मुझे;
पर दिल कहता है तू यहीं मेरे आस-पास है।
बादल कितने खुशनसीब हैं, दूर रहकर भी ज़मीन पर बरसते हैं;
हम कितने बदनसीब हैं, पास रहकर भी मिलने को तरसते हैं।
बहुत दूर मगर बहुत पास रहते हो;
आँखों से दूर मगर दिल के पास रहते हो;
मुझे बस इतना बता दो क्या तुम भी मेरे बिना उदास रहते हो!
दूरियों से फर्क पड़ता नहीं है, बात तो दिलों की नज़दीकियों से होती है;
दोस्ती तो कुछ ख़ास आप जैसे से ही है, वरना मुलाक़ात ना जाने कितनों से होती है।



