कुछ रिश्ते इस जहान में ख़ास होते हैं;
हवा के रुख से जिन के एहसास होते हैं;
यह दिल की कशिश नहीं तो और क्या हैं;
दूर रह कर भी वो दिल के कितने पास होते हैं।
हम शतरंज नही खेलते, क्योंकि...
दुश्मनों की हमारे सामने बैठने की औकात नहीं,
और दोस्तों के सामने हम चाल नही चलते।
जज़्बात बहक जाते हैं जब तुमसे मिलते हैं;
अरमान मचल जाते हैं जब तुमसे मिलते हैं;
आँखों से आँखें, हाथों से हाथ मिल जाते हैं;
दिल से दिल, रूह से रूह मिल जाती है, जब तुमसे मिलते हैं।
इंतज़ार रहता है हर शाम तेरा;
यादें कटती हैं ले ले कर नाम तेरा;
मुद्दत से बैठे हैं यह आस पाले;
कि कभी तो आएगा कोई पैगाम तेरा।
लोग कहते हैं ज़मीं पर किसी को खुदा नहीं मिलता;
शायद उन लोगों को दोस्त कोई तुम-सा नहीं मिलता;
किस्मत वालों को ही मिलती है पनाह किसी के दिल में;
यूं हर शख़्स को तो जन्नत का पता नहीं मिलता।
सिर्फ इतना ही कहा है कि प्यार है तुमसे;
जज़्बातों की कोई नुमाईश नहीं की;
प्यार के बदले सिर्फ प्यार माँगा है;
इससे ज्यादा तो कभी कोई गुज़ारिश नहीं की।
क्या आप फेसबुक पर सेटिंग करना चाहते हैं?
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
अगर हाँ तो स्क्रीन की बायीं ओर है बटन सेटिंग का वहाँ से करें।
दोस्त की दोस्ती से ज़िन्दगी सुनहरी होती है;
साथ उसके हर ख्वाहिश पूरी होती है;
अगर मिले दोस्त ऐसा जो समझ जाये दिल की बात;
फिर कहाँ कोई बात अधूरी होती है।
दिल में इंतज़ार की लकीर छोड़ जायेंगे;
आँखों में यादों की नमी छोड़ जायेंगे;
ढूंढ़ते फिरोगे हमें हर जगह एक दिन;
ज़िन्दगी में ऐसी अपनी कमी छोड़ जायेंगे।
लोग झूठ कहते हैं कि दीवारों में दरारें पड़ती हैं;
हक़ीक़त तो यह है कि जब रिश्तों में दरारें पड़ती हैं तब दीवारें बनती हैं।



