जैसे जैसे उम्र गुज़रती रहती है एहसास होने लगता है कि माँ बाप हर चीज के लिए सही कहते थे।
सर झुके बस उनकी शहादत में;
जो शहीद हुए हमारी हिफाज़त में!
शहीदों को नमन!
जिस तरह इंसान ने प्रकृति को पॉलिथीन से ढक दिया, ठीक उसी प्रकार अब प्रकृति ने भी इंसान को पॉलिथीन से ढक दिया!
अभी भी वक़्त है जाग जाओ!
यूँ चंचल निगाहों से हमको देखा न करो हुजूर;
कोरोना फैला है, अभी रहो तुम हमसे तनिक दूर!
दुश्मनों के बीच ऐसे रहिये जैसे एक जीभ 32 दांतों के बीच रहती है!
मिलती सबसे है पर दबती किसी से नहीं!
कैसा अजीब दौर आया है जो बीमार होगा वो तन्हा होगा और जो तन्हा होगा वो बीमार नहीं होगा!
आज का ज्ञान:
मुँह के आगे अलग और पीठ के पीछे अलग बोलने वालों से हमेशा "सोशल डिस्टेंस" बना कर रखिये!
ऐसे लोग "कोरोना" से भी खतरनाक होते हैं!
प्रभु ने सब सोच समझ कर बनाया है!
अब देखो कान, इतने बाहर ना निकले होते तो कील ठोकनी पड़ती मास्क लगाने के लिए!
मन के किसी कोने में किसी के बारे में पड़ी क़डवाहट को क्वॉरेंटाइन करें!
क्या पता कोई रिश्ता, वेंटिलेटर पर ज़ाने से रुक ज़ाए!
कल साथ रहने के लिये आज दूरियां ज़रूरी है!