आज का ज्ञान:
भरे बाजार में तेज रफ़्तार से BIKE चलाने वाले ख़ुद को HERO समझते हैं लेकिन उनको ये पता नहीं होता कि उस समय पैदल चलने वाले लोग उनकी माँ-बहनों को कितना याद करते हैं।
आज का ज्ञान:
शेर दिन में 18 घंटे सोता है और गधा दिन में 18 घंटे मेहनत करता है।
अगर मेहनत ही सफलता की चाबी होती तो गधा जंगल का राजा होता - इसलिए सोते रहो।
अमेरिका मेन; युवा सरकार चलाते हैं और बूढ़ों को पेंशन देते हैं,
भारत में बूढ़े सरकार चलाते हैं और युवाओं को टेंशन देते हैं।
जिन लड़कों से असल में कोई लड़की नहीं पटती,
वो फेसबुक पर 'Fake Id' बना कर अपने जैसे बाकी लड़को को पटाये फिर रहे हैं।
रात को बीवी दूध लेकर आई, पति ने दूध पिया और बोला, "ये कैसा दूध है?
बीवी: वो केसर ख़त्म हो गया था तो मैंने 'बिमल पान मसाला' डाल दिया।
"दाने-दाने मे केसर का दम"
जीवन मे भाग्य, सफलता और हौसले के लिए तीन ही सूत्र हैं:
1. टेली ब्रांड का श्री यंत्र
2. आई आई एन
3. हैवर्ड 5000
बाकी सब पाओ अपने दम पर।
हम भारतियों में कोई और टैलेंट हो ना हो लेकिन...
जहाँ से 'स्पीड ब्रेकर' टूटा हो वहाँ से गाड़ी निकालने का टैलेंट ज़रूर होता है।
कड़वा भी इसलिए लगता हूँ लोगों को क्योंकि सच बोलता हूँ;
तुम कहो तो मीठा हो जाऊं फिर यह ना कहना बहुत झूठ बोलते हो यार।
आज का ज्ञान:
अगर पेन गुम हो जाये तो हम नया पेन ले सकते हैं लेकिन अगर पेन का ढक्कन गुम हो जाये तो हम ढक्कन नया नहीं ले सकते, इसलिए...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
'क्लिक-क्लिक' वाला ही पेन लें।
मीठी जुबाँ रख न अभिमान रख;
दिल भी अच्छा रख अच्छा ईमान रख;
तेरे आंसुओं की लोग कीमत लगायेंगे;
इसलिए कहता हूँ चेहरे पर मुस्कान रख।



