नाईट क्लब में एक लड़का कोने में बैठी एक लड़की के पास गया और बोला, "क्या तुम डांस करोगी?"
लड़की: हाँ।
लड़का: तो जाओ यह जगह मुझे दे दो बैठने के लिए।
ज्ञान:
जब आप किसी चीज को पूरी शिद्दत से पाने की ख्वाहिश या कोशिश करते हैं तो
वह चीज उसी शिद्दत से कुछ ज्यादा ही "Attitude" दिखाने लगती है।
बचपन से मुझे अच्छा बनने का शौंक था।
साला...बचपन खत्म... शौंक भी खत्म!
जन्म और मृत्यु इश्वर के हाथ में है। इंसान के हाथ में सिर्फ स्मार्टफोन और रिमोट हैं।
आदमी ही आदमी का रास्ता काट रहा है;
बिल्लियाँ तो बेचारी बेरोज़गार बैठी हैं।
नारी के मन की कीमत का पता लगाना असंभव है। इसीलिए ही तो विश्व के सबसे महंगे रियल एस्टेट का नाम 'नारीमन पॉइंट' है।
इंसान भी कितना अनोखा जीव है, पहले भिखारी बन कर भगवान से हाथ जोड़ कर माँगता है।
फिर गर्व से उसी भगवान को दान देकर नीचे अपना नाम लिखा कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करता है।
ट्रेन के अंदर की भीड़ के 'चक्रव्यूह' को तोड़ने का जो कौशल इन "नमकीन व नारियल" बेचने वालों के पास होता है वो तो 'अभिमन्यु' के पास भी नही था।
दो कुत्ते आपस में बात कर रहे थे।
पहला कुत्ता: आज मेरे मालिक ने सुबह 3 बजे एक चोर को पकड़ लिया।
दूसरा कुत्ता: तू कहाँ था?
पहला कुत्ता: सो रहा था। कुत्ता हूँ, कोई इंसान नहीं जो सारी रात जाग कर 'इंटरनेट' चलाता रहूँ।
हम भारतियों को समय की कीमत हमेशा ट्रैफिक जाम और लाल बत्ती पर ही पता चलती है।



