क्या दौर आया है, एक तरफ, कुछ अमीर लोग "कितना सोना" खरीदे ये सोच रहे हैं;
और दूसरी तरफ, कुछ गरीब लोग "कहां सोना है" ये सोच रहे हैं।
एक बिहारी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसको अमृत देते हैं तो वो मना कर देता है।
भगवान: क्यों वत्स... अमृत क्यों नहीं पी रहे।
बिहारी: वो का है अभिये खैनी खाये हैं, प्रभु।
चाँद का भी कमाल है भाई,
कुछ दिन पहले दिखा तो लाखों बकरे हलाल हो गए,
और अब दिखा तो लाखों बकरों को एक साल की जिंदगी दे गया।
एक सफाई वाली दूसरी सफाई वाली से,
बहन मेरा तो आज तीन घरों का काम छूट गया। मैडम ने कहा है कि आज से झाड़ू-पोंछा साहब ही लगाएंगे।
"स्वच्छ भारत अभियान"
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की वजह से एक लड़के को ट्रैफिक हवलदार ने रोक लिया।
हवलदार: 100 रुपए दे और निकल।
लड़का: "सत्यमेव जयते" वापस आ गया है, रविवार 11 बजे।
हवलदार: अच्छा, ये ले 500 रुपए का चालान।
लड़का: अरे सर मैं तो मजाक कर रहा था, आप तो बुरा मान गए।
कृपया ध्यान दें,
अपनी बीवी के डर से खुद के घर में किया गया झाड़ू पोछा 'स्वच्छ भारत अभियान' में शामिल नहीं किया जायेगा।
आदेशानुशार भारत सरकार
झाड़ू अभियान से और कुछ हो या न हो, झाड़ू बेचने वाले अमीर हो गए।
ज़िंदगी में जिस दिन भी कुछ करना हो तो...
.
.
.
.
.
.
.
.
शुरुआत पॉटी से ही करनी पड़ती है।
केवल सीमा पर जाकर गोली खाना ही देश सेवा नहीं है,
अगर गुटखा खाकर हर जगह थूकना छोड़ दो तो भी देश पर बहुत बड़ा एहसान होगा।
एक लड़की ने डॉक्टर को फ़ोन किया।
लड़की: डॉक्टर साहब मेरी बहन को करंट लग गया है, मैं क्या करूँ?
डॉक्टर: भगवान का शुक्रिया अदा करो कि तुम्हारे यहाँ बिजली है।



