नेपाली: साहब ये शाम सिंह का मोबाइल कहाँ से मिलेगा।
मोबाइल विक्रेता: पता नहीं।
नेपाली: साहब जी, टी.वी. (TV) में पता तो इसी दुकान का है।
मोबाइल विक्रेता: अबे, ये शाम सिंह नहीं, 'सैमसंग' (SAMSUNG) है।
मैं उस समुंदर के बीच में एक तूफ़ान ढूँढता हूँ;
हूँ जन्मजात से पागल तभी तो इंसान ढूँढता हूँ।
मुझे लोगों का शरीर उतना आकर्षित नहीं करता... जितना की शरीर लोग आकर्षित करते है।
टाइटन घड़ी: तू भी वक़्त बताती है, मैं भी वक़्त बताती हूँ, लेकिन फिर भी तेरी इज्ज़त ज्यादा क्यों है?
रोलेक्स घड़ी: दोस्त, तू इंसान को वक़्त बताती है और मैं "इंसान का वक़्त बताती हूँ"।
शायद फिर से वो तकदीर मिल जाए;
जीवन का सबसे हसीं पल मिल जाए;
चल फिर से बनायें सागर पे रेत का मकान;
शायद वापिस अपना बचपन मिल जाए।
महिलाओं को यौन शोषण से बचना सिखाने से बेहतर है कि समाज में फैली विकृतियों को मिटाना।
पंजाबी है जुबाँ मेरी;
लेकिन हिन्दी भी बोलता हूँ;
बनाता हूँ शरबत-ए-काव्य;
जब ऊर्दू की शक्कर घोलता हूँ।
दारु पीने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाना चाहिए
क्योंकि
.
..
...
बाद में अपने लिए कम पड़ जाती है।
एक दिन सोने ने लोहे से कहा, "हम दोनों ही लोहे की हथोड़ी से पिटते हैं लेकिन तुम इतना चिल्लाते क्यों हो?"
लोहा: जब अपना ही अपने को मारता है तो दर्द ज्यादा होता है।
सारी रात ना सोये हम;
रातों को उठ कितना रोये हम;
बस एक बार मेरा कसूर बता दे तू;
कि इतना प्यार करके भी क्यों ना किसी के हुए हम!



