इंसान के अंदर जो समा कर रहे वह स्वाभिमान है और जो बाहर छलके वो अभिमान है।
कभी संघर्ष को ऐसे पढ़ कर देखिये
'संग' + 'हर्ष'
बस फिर दुनिया बदल जाएगी।
सांप घर पर दिखाई दे तो लोग डंडों से मारते हैं और जब शिव लिंग पर दिखाई दे तो दूध पिलाते हैं।
लोग सम्मान आप का नहीं, आप के स्थान और स्थिति का करते हैं।
कमाई छोटी या बड़ी हो सकती है पर रोटी की साईज़ लगभग सब घर में एक जैसी ही होती है।
पैसा इंसान को ऊपर ले जा सकता है;
लेकिन इंसान पैसा ऊपर नही ले जा सकता।
मनुष्य अपने अभाव से इतना दुखी नहीं है, जितना दूसरे के प्रभाव से दुखी होता है।
विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को पत्थर दिल बना सकता है।
हर 'बादशाह' का भी एक 'वक्त' होता है, और हर 'वक्त' का एक 'बादशाह' होता है।
कामयाबी तक जाने वाले रास्ते सीधे नहीं होते लेकिन कामयाबी मिलने पर सभी रास्ते सीधे हो जाते हैं।
सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।



