कामयाबी तक जाने वाले रास्ते सीधे नहीं होते लेकिन कामयाबी मिलने पर सभी रास्ते सीधे हो जाते हैं।
सड़क कितनी भी साफ़ हो धूल तो हो ही जाती है,
इंसान कितना भी अच्छा हो भूल तो हो ही जाती है।
नज़र का ऑपरेशन तो संभव है लेकिन नज़रिये का नहीं।
गलती कबूल करने और गुनाह छोड़ने में कभी देर ना करें;
क्योकिं सफर जितना लम्बा होगा, वापसी उतनी मुश्किल हो जायेगी।
यह ज़रूरी नहीं कि हर शख्स हम से मिलकर खुश ही हो बस यह कोशिश रहनी चाहिए कि कोई हमसे मिलकर बस दुखी ना हो।
समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है।
दुनिया का सबसे कठिन शब्द है, 'वाह';
जब आप किसी के लिए ऐसा बोलते हैं, तब ना सिर्फ आप अपने अहंकार को तोड़ते हैं बल्कि एक दिल भी जीत लेते हैं।
वक़्त के साथ हर कोई बदल जाता है गलती उसकी नहीं जो बदल जाता है बल्कि गलती उसकी है जो पहले जैसा रह जाता है।
पैसा इंसान को ऊपर ले जा सकता है;
लेकिन इंसान पैसा ऊपर नही ले जा सकता।
मज़ाक और पैसा काफी सोच समझ कर उड़ाना चाहिए।