sms

सुंदरता की तलाश में चाहे हम सारी दुनिया का चक्कर लगा आयें लेकिन अगर वो हमारे अंदर नहीं है तो कहीं नहीं मिलेगी।

नल बंद करने से नल बंद होता है, पानी नहीं।
घड़ी बंद करने से घड़ी बंद होती है, समय नहीं।
दीपक बुझाने से दीपक बुझाता है, रौशनी नहीं।
झूठ छुपाने से झूठ छुपता है, सच नहीं।
प्रेम करने से प्रेम मिलता है, नफरत नहीं।
दान करने से रुपया जाता है, लक्ष्मी नहीं।

बदला लेने में क्या मजा है?
मजा तो तब है जब तुम सामने वाले को बदल डालो।

कीचड़ में पैर फंस जाये तो नल के पास जाना चाहिए,
मगर नल को देख कर कीचड़ में नहीं जाना चाहिए,
ज़िन्दगी में बुरा समय आ जाये तो पैसों का उपयोग करना चाहिए,
मगर पैसों को देखकर बुरे रास्ते पर नहीं जाना चाहिए।

संतुलित दिमाग से जैसी कोई सादगी नहीं हैं, संतोष जैसा कोई सुख नहीं हैं, लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं हैं, और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है।

sms

आदमी साधनों से नहीं साधना से महान बनता है,
आदमी भवनों से नहीं भावना से महान बनता है,
आदमी उच्चारण से नहीं उच्च आचरण से महान बनता है।

sms

इन्सान के जिस्म का सबसे खूबसूरत हिस्सा दिल होता है, अगर वही साफ नहीं है तो चमकता चेहरा किसी काम का नहीं है।

sms

कर्मों से ही पहचान होती है इंसानों की,
महंगे कपडे तो पुतले भी पहनते हैं दुकानों में।

sms

अपने पैरों पर खड़े रहते हुए मरना घुटने टेक कर जीने से कहीं बेहतर है।

sms

आप जितना ही कम बोलेंगे उतना ही आपको लोग ध्यान से सुनेंगे।