एक रास्ता यह भी है, मंजिलों को पाने का कि सीख लो तुम भी हुनर, हाँ में हाँ मिलाने का।
शब्दों से ही लोगों के दिलों पे राज़ किया जाता है, चेहरे का क्या किसी भी हादसे में बदल सकता है।
छीन कर खाने वालों का कभी पेट नहीं भरता,
बांट कर खाने वाले कभी भूखे नहीं रहते।
मतलब की बात सब समझते हैं लेकिन बात का मतलब कोई नहीं समझता।
आपका खुश रहना ही आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सज़ा है।
दुनिया आपके "उदाहरण" से बदलेगी आपकी "राय" से नही।
'मुसीबत' और 'ख़ुशी' बिना किसी अपॉइंटमेंट के आ जाती है,
इसलिए अपने आप को इतना तैयार रखो कि मुसीबत के समय 'होश' और ख़ुशी के समय 'जोश' कायम रहे।
इंसान को इंसान धोखा नहीं देता बल्कि वो उम्मीदें धोखा दे जाती हैं जो वो दूसरों से रखता है।
हमेशा छोटी छोटी गलतियों से बचने की कोशिश किया करो,
क्योंकि इंसान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है।
अगर रिश्ते में पूरी तरह से विश्वास, ईमानदारी और समझदारी है तो इन्हे निभाने के लिए वचन, कसम, नियम और शर्तों की कोई ज़रूरत नहीं।



