कर्म करने से हार या जीत कुछ भी मिल सकता है लेकिन कर्म न करने से केवल हार ही मिलती है।
धैर्य से कमजोर आदमी को भी बल मिलता है जबकि बेसब्री से बलवान आदमी भी कमजोर हो जाता है।
अच्छा दिल संबंधों को जीत सकता है, पर अच्छा स्वभाव उसे आजीवन निभा सकता है।
ज्ञान हमें मुक्ति की तरफ ले जाता है लेकिन ज्ञान का घमंड नरक की तरफ।
ज़िन्दगी में अगर कोई प्यारा लगे तो प्यार करने की बजाय चाहत बरक़रार रखना, क्योंकि प्यार खत्म हो सकता है पर चाहत बरक़रार रहती है।
जहाँ सुख से रहा जा सकता है वही स्थान श्रेष्ट है।
कामयाब इंसान खुश रहे या ना रहे, खुश रहने वाला इंसान कामयाब ज़रूर होता है।
जब अपने लिए दुआ करो तो दूसरों को भी याद किया करो;
क्या पता, किसी के नसीब की खुशी आपकी दुआ के इंतज़ार में हो।
पैसा तो हर कोई कमा लेता है, खुशनसीब तो वो है जो परिवार कमा ले।
अपने पैरों पर खड़े रहते हुए मरना, घुटने टेक कर जीने से कहीं बेहतर है।



