ऐसा जीवन जियो कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो कोई उस पर विश्वास ना करे।
जीभ में हड्डियां नहीं होती फिर भी जीभ हड्डियां तुड़वाने की ताक़त रखती है।
आदमी धन के पीछे तब तक भागता है जब तक उसका निधन नहीं हो जाता।
धन से बेशक गरीब रहो, पर दिल से रहना धनवान;
अक्सर झोपडी पे लिखा होता है "सुस्वागतम";
और महल वाले लिखते है "कुत्ते से सावधान"।
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं;
जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं वो विजयी होते हैं।
तीन चीज़ें किस्मत वालों को ही मिलती हैं;
सच्चा प्यार, सच्चा यार और अपने काम से काम रखने वाले रिश्तेदार।
अगर कोई व्यक्ति आप पर आँख बंद कर के भरोसा करता है तो उसे एहसास मत दिलाओ कि वह सच में अँधा है।
हमेशा बुराई ढूंढने वाला व्यक्ति उस मक्खी की तरह होता है जो शुद्ध और साफ़ जगह छोड़कर गंदगी में ही रमती है।
वाणी में भी अजीब शक्ति होती है, कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाली की मिर्ची भी बिक जाती है।
फूलों की खुशबु सिर्फ हवा की दिशा मे फैलती है लेकिन अच्छे व्यक्ति की अच्छाई, हर दिशा मे फैलती है।



