गरीब की आँखों में आशा;
और;
आमीर की आँखों में घमंड हमेशा रहता है।

क्रोध एक ऐसा तेज़ाब है;
जो जिस चीज पे डाला जाता है उससे ज्यादा उस पात्र को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें वो रखा हो।

सत्य से कमाया धन हर प्रकार से सुख देता है;
छल कपट से कमाया धन दुःख ही दुःख देता है।

भूल करने में पाप तो है ही;
परंतु उसे छिपाने में उससे भी बड़ा पाप है।

अच्छे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपने कर्म से पहचाने जाते हैं;
क्योंकि, अच्छी बातें तो बुरे लोग भी कर लेते हैं।

अपने जीवन के हर बीते हुए दिन का शुक्रिया करना चाहिए;
क्योंकि;
अच्छे बीते हुए दिनों ने हमें ख़ुशी दी तो बुरे बीते हुए दिनों ने सबक दिए।

'जोखिम उठाएं' क्योंकि यदि आप जीत जाते हैं तो आप प्रसन्न होंगे और यदि आप हार जाते हैं तो समझदार बन जाएंगे।

जो जिसके मन में है, वह उससे दूर रहकर भी दूर नहीं है;
जिसके मन में नहीं है, वह समीप रहकर भी समीप नहीं है।

भगवान न दिखाई देने वाले माता-पिता होते हैं;
किन्तु;
माता-पिता दिखाई देने वाले भगवान होते हैं।

इंसान मकान बदलता है, वस्त्र बदलता है, संबंध बदलता है फिर भी दुखी रहता है;
क्योंकि;
वह अपना 'स्वभाव' नहीं बदलता।

End of content

No more pages to load

Next page