एक खूबसूरत दिल हजार खूबसूरत चेहरों से ज्यादा बेहतर होता है;
इसलिए जिंदगी में हमेशा चुनें ऐसे लोग, जिनका दिल चेहरे से ज्यादा खूबसूरत हो।
करते हो अगर खुदा की इबादत;
तो खुदा पे भरोसा जरूर रखना;
ऐसा ना हो जुबां पे खुदा का नाम हो;
और दिल में यकीन ना हो।
आप किसी विषय का बहुत ज्ञान हासिल करना चाहते हैं;
तो इसे दूसरों को सिखाना शुरू कर दीजिये।
अपनी उम्र और पैसे पर कभी घमंड मत करना;
जो चीजें गिनी जा सकें, वो यकीनना खत्म हो जाती हैं।
मुलाकातें जरूरी हैं अगर रिश्ते बचाना है, लगातार भूल जाने से तो पौधे भी सूख जाते हैं।
जो आपकी ख़ामोशी से आपकी तकलीफ का अंदाजा न लगा सके;
उसके सामने तकलीफ का जुबाँ से इज़हार करना सिर्फ लफ्जों को जाया करना है।
'विश्वास' एक छोटा 'शब्द' है;
उसको पढ़ने में तो एक सेकंड लगता है;
सोचो तो एक मिनट लगता है;
समझो तो दिन लगता है;
पर साबित करने में 'जिंदगी' बीत जाती है।
ताकत की जरुरत तभी होती है;
जब किसी का बुरा करना हो;
वर्ना;
दुनिया में सबकुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है।
अच्छे लोगों का हमारी जिंदगी में आना हमारी किस्मत होती है;
और;
उन्हें संभाल कर रखना हमारा हूनर।
खौलते हुए पानी में जिस तरह से प्रतिबिम्ब नहीं देखा जा सकता;
उसी तरह क्रोध की स्थिति में सच को नहीं देखा जा सकता।



