असफ़लता अनाथ होती है। लेकिन सफलता के माँ,बाप, रिश्तेदार, दोस्त सभी होते हैं।
अपने शत्रु के लिए अपनी भट्टी को इतना गरम न करो कि वह तुम्हें ही भून कर रख दे।
बाल कम होना कोई बुरी बात नहीं;
अकल कम नहीं होनी चाहिए।
चिंता और चिता में सिर्फ एक बिंदु का अंतर है।
जिंदगी में दो चीज़ें हमेशा टूटने के लिए ही होती हैं:
"सांस और साथ"
सांस टूटने से तो इंसान 1 ही बार मरता है;
पर किसी का साथ टूटने से इंसान पल-पल मरता है।
प्यार दिल में होना चाहिए लफ़्ज़ों में नहीं;
और नाराजगी लफ़्ज़ों में होनी चाहिए दिल में नहीं!
जीवन का सबसे बड़ा अपराध - किसी की आँख में आंसू आपकी वजह से होना।
और
जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - किसी की आँख में आंसू आपके लिए होना।
दो दिन की जिंदगी है, इसे दो उसूलों से जिओ।
रहो तो फूलों की तरह;
और
बिखरों तो खुशबु की तरह।
मांगो तो अपने रब से मांगो;
जो दे तो रहमत और न दे तो किस्मत;
लेकिन दुनिया से हरगिज़ मत माँगना;
क्योंकि दे तो एहसान और न दे तो शर्मिंदगी।
मैं गरीब नहीं हूँ क्योंकि मुझे मेहनत से कमाना और सुकून से सोना आता है।
गरीब तो वो लोग हैं जिन्हें बेईमानी, भ्रष्टाचार और रिश्वत से भी चैन नहीं मिलता।
और सदैव ही अनिंद्रा और भय से घिरे रहते हैं।



