शाम सूरज को ढलना सिखाती है;
शमा परवाने को जलना सिखाती है;
गिरने वालों को तकलीफ तो होती है;
लेकिन ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है!
जिंदगी दो दिन की है!
एक दिन आप के हक़ में और एक दिन आप के खिलाफ!
जिस दिन हक़ में हो, 'गरूर' मत करना;
और जिस दिन हक़ में हो, थोड़ा, 'सब्र' जरूर करना!
जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधो पर जी जाती है;
दूसरों के कंधो पर तो सिर्फ जनाजे उठा करते हैं!
बुराई इसलिए नहीं पनपती की बुरा करने वाले लोग बढ़ गये हैं;
बल्कि इसलिए बढ़ती है, कि सहन करने वाले लोग बढ़ गये हैं!
संघर्स में आदमी अकेला होता है;
सफलता में दुनियां उसके साथ होती है;
जब-जब जग उस पर हँसा है;
तब-तब उसी ने इतिहास रचा है!
दुनियां का गरीब आदमी मंदिर के बाहर भीख मागता है;
और दुनियां का अमीर आदमी मंदिर के अन्दर भीख मांगता!
जिंदगी जीने के दो तरीके है:
एक: जो पसंद है, उसे हासिल करना सीख लो;
दूसरा: जो हासिल है, उसे पसंद करना सीख लो!
किसी का साथ यह सोचकर मत छोड़िए, कि आपको देने के लिए उसके पास कुछ नहीं है! बस यह सोच कर साथ निभाएं कि, उसके पास कुछ नहीं है आपके सिवा खोने के लिए!
दर्द, हमेशा अपने ही देते हैं!
वर्ना गैरों को क्या पता कि आपको तकलीफ किस बात से होती है!
जब आप जीवन में सफल होते हैं;
तब आप के दोस्तों को पता चलता है, कि आप कौन हैं!
जब आप जीवन में असफल होते हैं;
तब आपको पता चलता है, कि आप के दोस्त कौन हैं!



