संसार में मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जिसका ज़हर उसके दांतों में नहीं उसकी बातों में है!
मैं एक मामूली सा ख्याल हूँ,
कभी याद आऊं तो मुस्कुरा देना!
जो लोग मेरे दिल में रहते हैं!
किराया दे दो प्लीज!
तुम पैसा बनाओ, संबंध लोग खुद बनायेंगे!
सड़क पर एक लडकी गर्मी से चक्कर खाकर गिर पड़ी! आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये।
एक ताऊ भी रुक कर देखने लगा और बोला, "अरे नींबू-सोढा ल्याओ रे, कोई निम्बू-सोढा ल्याओ!"
एक लडका भाग के बीस रूपये का ठंडा निम्बू-सोढा ले आया! ताऊ उससे निम्बू-सोढा लेकर खुद ही पी गया और फिर गहरी सांस भर कर बोला, "मेरे से नहीं देखे जाते ऐसे हादसे!"
एक बै सुंडू नै गाम में चोरी कर ली।
पंचायत उसका मुँह काला कर कै गधे पै बिठा कै गाम में घुमावण लाग-गी। राह मैं उसका घर आया।
उसकी घरआली छात के ऊपर चढ़ कै उसने देखण लाग रही थी!
सुंडू बोल्या: न्यूं के देखै सै? जाकै चाय चढ़ा ले चूल्हे पै, दो-तीन गली रह रही सैं, चक्कर मार-कै मैं ईब आया!
उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में;
पर बेवजह खुश रहने का मज़ा ही कुछ और है।
हमेशा खुश रहें।
कहते हैं कि गलतफहमी अच्छे से अच्छे रिश्ते को तोड़ देती है!
लेकिन वह रिश्ता अच्छा कैसे हुआ जो एक गलतफहमी से टूट जाये!
ज़िन्दगी और घर में अपनों का होना बहुत ज़रूरी है!
वरना कितना भी एशियन पेंट करवा लो दीवारें कभी नहीं बोलती!
समुंद्र मंथन सा लग रहा है ये साल, इतना विष निकल रहा है तो अमृत भी ज़रूर निकलेगा!



