यह पकौड़े ही निभाते हैं दोनों तरफ से वफा;
न चाय वाले खफा, न दारू वाले खफा!
समय की मांग है अपने बच्चों से दोस्ती कर लो, इससे पहले कि बुरे लोग उन से दोस्ती कर लें।
जिंदगी जब तुम्हें दोबारा मौका दे तो पुरानी गलती को दोहराने की गलती कभी मत करना।
घड़ी कितनी भी मूल्यवान हो किंतु समय को वश में नहीं कर सकती है!
वैसे ही मनुष्य कितना भी बलवान हो नियति को वश में नहीं कर सकता है।
सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में एक हरियाणवी से पूछा गया, "अंग्रेजी आती है क्या?"
हरियाणवी: चोर इंग्लैंड तै आवेंगे के?
जो मिला उसमें ही खुश रहता हूं,
मेरी उंगलियां ही मुझे सिखाती हैं दुनिया में बराबर कोई नहीं।
दर्पण में मुख और संसार में सुख होता नहीं है बस दिखता है।
डिग्रियाँ तो पढाई के ख़र्चों की रसीदें हैं!
ज्ञान तो वही है, जो इंसान के व्यक्तित्व से झलकता है!
प्यारा सा शब्द था 'पॉजिटिव',
इसकी भी दुर्गति हो गयी!
ऐ-जिंदगी तू खेलती बहुत है खुशियों से,
हम भी इरादे के पक्के हैं मुस्कुराना नहीं छोडेंगे!



