फ़िज़ा बनकर आपके करीब आये हैं;
एक प्यारी सुबह आपके लिए लाए हैं;
नई उम्मीदों के साथ जीवन की नई शुरुआत कीजिए;
हज़ारों दुआ अपने संग लाए हैं।
सुप्रभात!
उठ कर देखिए सुबह का नज़ारा;
हवा भी है ठंडी, मौसम भी है प्यारा;
सो गया चाँद, और छुप गया हर एक सितारा;
क़बूल हो आपको सलाम-ए-सुबह हमारा!
सुप्रभात!
फूलों की वादियों में हो बसेरा आपका;
सितारों के आँगन में हो सवेरा आपका;
दुआ है एक दोस्त की दोस्त के लिए;
सबसे खूबसूरत हो सवेरा आपका!
सुप्रभात!
रात पे सवेरा छा गया;
सूरज रौशनी के साथ आ गया;
यह माहौल सुबह का सब को भा गया;
और आप ने आँख खोली तो सन्देश हमारा आ गया।
सुप्रभात!
सुबह के फूल खिल गए;
पंछी अपने सफ़र पे उड़ गए;
सूरज के आते ही तारे छुप गए;
क्या आप भी मीठी नींद से उठ गए!
सुप्रभात!
लो आज हम ने आप को पहले याद किया;
इस खूबसूरत सुबह को आप के नाम किया;
अच्छा गुज़रे यह दिन आप का;
दिल से हमने यह पैगाम दिया।
सुप्रभात!
प्यारी सी सुबह में प्यारे से पंछी;
प्यारे से किनारे, प्यारी सी ओंस की बूँदें;
प्यारी सी ठंडी हवाएँ;
एक प्यारे से दोस्त को प्यारा सा दिन दे जाए।
सुप्रभात!
खिलखिलाती सुबह, ताज़गी से भरा सवेरा है;
फूलों और बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है;
सुबह कह रही है जाग जाओ;
आपकी मुस्कराहट के बिना सब अधूरा है।
सुप्रभात!
बहारों का समय होता है आपके आने से;
फूल खिलते हैं आपकी आहट से;
ज्यादा मत सोईए जनाब;
क्योंकि हर सुबह होती है आपके मुस्कुराने से।
सुप्रभात!
सूरज तुम उनको मेरा पैगाम देना;
ख़ुशी का दिन और हँसी की शाम देना;
जब वो देखे तुझे बाहर आ कर;
तो उनको मेरा सलाम देना!
सुप्रभात!



