सूरज निकल रहा है पूरब से;
दिन शुरू हुआ आपकी याद से;
कहना चाहते हैं हम आपको दिल से;
हर दिन हो जाये अच्छा आपकी प्यारी सी मुस्कान से।
सुप्रभात!
मीठी रातों में धीरे से आ जाती है एक परी;
कुछ ख़ुशी के सपने साथ लाती है एक परी;
कहती है कि सपनों के सागर में डूब जाओ;
भूल के सारे दर्द जल्दी से सो जाओ।
शुभरात्रि!
नयी-नयी सुबह, नया-नया सवेरा;
सूरज की किरणों में हवाओं का बसेरा;
खुले आसमान में सूरज का सवेरा;
मुबारक़ हो आपको ये हसीं सवेरा।
ये रात चांदनी बन कर आपके आँगन में आये;
ये तारे सारे लोरी गाकर आपको सुलायें;
हों इतने प्यारे सपने आपके;
कि नींद में भी आप मुस्कराएं।
शुभरात्रि!
हर फूल आपको अरमान दे;
हर सुबह आपको सलाम दे;
अगर आपका एक आँसू भी निकले,
तो खुदा आपको उससे दोगुनी मुस्कान दे।
सुप्रभात।
गुलाब खिलते रहें ज़िन्दगी की राह में राह में;
हँसी चमकती रहे आपकी निगाह में;
ख़ुशी की बहार मिले हर क़दम पर आपको;
देता है दिल यह दुआ बार-बार आपको।
जन्मदिन मुबारक
हो मुबारक आपको यह सुहानी रात;
मिले ख्वाबों में भी खुदा का साथ;
खुले जब आपकी मदहोश आँखें;
तो ढेरों खुशियाँ हो आपके साथ।
शुभ रात्रि!
बहार आती है आपके गुन गुनाने से;
फूल खिलते हैं आपके मुस्कुराने से;
अब जाग भी जाओ, मेरे प्यारे दोस्त; क्योंकि हर सुबह होती है आपके चह-चहाने से।
सुप्रभात!
हो पूरी दिल की हर ख्वाहिश आपकी;
और मिले खुशियों का जहान आपको;
जब अगर आप मांगे आसमान का एक तारा;
तो भगवान दे दे सारा आसमान आपको।
जन्मदिन मुबारक!
आपका मुस्कुराना हर रोज़ हो;
चेहरा आपका सदा अफ़रोज़ हो;
हर पल ख़ुशी और हर पल मौज हो;
बस ऐसा ही दिन आपका हर रोज़ हो।
शुभ सप्ताहांत।



