यदि भगवान का अस्तित्व न होता, तो उसके आविष्कार की आवश्यकता पड़ती।
प्रार्थनाः दिन की कुंजी तथा रात का ताला होती है।
जिसने अपने आप को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते।
ईश्वर को आसमान में न ढूंढें; अपने भीतर ढूंढें।
जब तक आप आंतरिक रूप से शांति नहीं खोज पाते तो इसे अन्यत्र खोजने से कोई लाभ नहीं है।
हर सुबह मैं पंद्रह मिनट अपने मस्तिष्क में प्रभु की भावनाओं को समाहित करता हूं; और इस प्रकार से चिंता के लिए इसमें कोई स्थान रिक्त नहीं रहता है।
हम जो हैं वह हमें ईश्वर की देन है, हम जो बनते हैं वह परमेश्वर को हमारी देन है।
दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो असाधारण सुख की आस में संतोष को ताक पर रख देते हैं।
हालांकि कोई भी व्यक्ति अतीत में जाकर नई शुरुआत नहीं कर सकता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति अभी शुरुआत कर सकता है और एक नया अंत प्राप्त कर सकता है।
इस संसार में जन्म, जरा और मरण के दुःख से ग्रस्त जीव को कोई सुख नहीं है। अत: मोक्ष ही उपादेय है।



